Tuesday, October 20th, 2026

पनागर में दिव्यांगजनों को ट्राईसायकल एवं व्हीलचेयर वितरित

जबलपुर
समाजिक न्याय विभाग के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद् पनागर एवं जनपद पंचायत पनागर द्वारा आज शनिवार को पनागर के गांधी वार्ड स्थित मंगल भवन में दिव्यांगों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिये शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर पालिका पनागर की पूर्व अध्यक्ष रीना आनंद जैन, पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर जैन एवं विधायक प्रतिनिधि आनंद जैन "मिंचु" ने दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई-साइकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, एवं ब्लाइंड स्टिक का वितरण किया। शासन द्वारा दिव्यांगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में दी गई। शिविर के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पनागर शैलेन्द्र कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

 

#दिव्यांगजनों#ट्राईसायकल

Source : Agency

पाठको की राय